Election Talks

लालकुआं : सुबह से ही लाइन में लगे मतदाता, 8:00 बजे शुरू हुआ मतदान

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। लाल कुआं विधानसभा के अंतर्गत बरेली रोड में स्थित गौजाजाली स्कूल में सुबह से ही भीड़ देखी गई। मतदान को सुबह 8:00 बजे शुरू करने से पहले निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी मतदाताओं को गोपनीयता के बारे में बताया। इसके अलावा सुबह से ही बुजुर्गों और युवाओं के बीच मतदान करने को लेकर उत्साह नजर आया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि मतदान स्थल में नकारात्मक गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात है। इसके अलावा कोरोनावायरस के सुरक्षा नियमों का भी पालन कराया जा रहा है जिसके तहत दस्ताने और सैनिटाइजेशन की सुविधा मतदाताओं को दी जा रही है। उत्तराखंड में एक ही फेस में पूरे मतदान होने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top