Uttarakhand News

भाजपा खेमे में सेंधमारी, युवाओं को कांग्रेस में जोड़कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की तैयारी में हरदा

Ad

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा खेमे में लगातार सेंधमारी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा से ब्लॉक प्रमुख और हल्द्वानी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सहित कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश रावत ने हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियो से त्रस्त है और परिवर्तन निश्चित रूप से होने वाला है। इसके अलावा हरीश रावत ने अनूप भाटिया को भी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उनके साथ जितेंद्र भाटिया, पंकज भाटिया, प्रवीण भाटिया, खजान त्रिपाठी, सुनील सिंह, विमल चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, अखिल,  गणेश चौधरी, विक्की, छोटू भाई, शानू भाई, भुवन जोशी प्रकाश त्रिपाठी, बालम त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में रहे लोग उनसे परेशान हैं। वह भी आम जनता की तरह सोचते हैं। यही वजह है कि परिवर्तन की आवाज तेज हो गई है। भाजपा को जनता ने 57 सीटे पिछले चुनावों में दी थी लेकिन उन्होंने इस भरोसा का फायदा उठाया और केवल मुख्यमंत्री बदले। लगातार भ्रष्टाचार होता रहा और सरकार ने आंख बंद कर ली। हरीश रावत ने कहा कि जनता 14 फरवरी को भाजपा को विश्वासघात का बदला लेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top