Election Talks

बड़ी खबर: कल हल्द्वानी और लालकुआं में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस के खेमे से आ रही है। भाजपा की तरह ही कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की पूरी ताकत उत्तराखंड में लगा रखी है। इसी कड़ी में अब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। 12 फरवरी को प्रियंका गांधी हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि कांग्रेस को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से काफी उम्मीदें हैं। आपको याद होगा राहुल ने 16 दिसंबर को देहरादून में और बीती 5 फरवरी को किच्छा में रैली की थी। इसके बाद गुरुवार को राहुल ने हरिद्वार के मंगलौर और अल्मोड़ा के जागेश्वर में जनसभा को संबोधित किया।

अब मतदान से ठीक पहले कांग्रेस, भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार तेज कर चुके हैं। इसी क्रम में अब 12 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी लालकुआं और श्रीनगर में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ाने के लिए जनसभा को संबोधित करने वाली है। हल्द्वानी में दोपहर एक बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी।

बता दें कि हल्द्वानी से कांग्रेस ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को मैदान पर उतारा है। वहीं लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान पर हैं। प्रियंका गांधी की सभा दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के लिए अहम साबित होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में प्रियंका गांधी की जनसभा को कैसा समर्थन मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top