Election Talks

भाजपा के सुरेश तिवारी ने कहा कालाढूंगी में दिखेगा मोदी मैजिक, हम लगाएंगे हैट्रिक

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा की तैयारियां अंतिम चरण में और 14 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा के लिए लगातार दूसरी बार सरकार में बने रहने का चैलेंज है, जो आज तक उत्तराखंड में नहीं हुआ है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी ने प्रेस वार्ता की और कहा कि एक बार फिर मोदी मैजिक उत्तराखंड में दिखाई देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कहा कि मोदी जी का विजन उत्तराखंड के लोगों ने स्वीकार किया है और इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा 57 सीट जीतकर सत्ता में काबिज हुई थी। एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस जैसी महामारी को मोदी जी के नेतृत्व में हम पीछे छोड़ने में कामयाब रहे हैं और इसीलिए मोदी जी विश्व में विख्यात प्रधान सेवक के रूप में जाने जाते हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के नाम से वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर कहा की चुनाव के दौरान इस तरह की गतिविधियां छवि खराब करने के लिए की जाती हैं और हम इसका खंडन करते हैं। कालाढूंगी की जनता ने साल 2012 और 2017 में भाजपा को चुना और इस बार भी जनता भाजपा को ही समर्थन देने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top