Election Talks

चुनाव प्रचार में संध्या डालाकोटी भी दिखा रही हैं दम, जनसंपर्क में कहा सच्चे मन से जनसेवा करने उतरे हैं

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट पर सभी की नजर है। संध्या डालाकोटी निर्दलीय रूप से मैदान में उतरी हैं और लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने हल्दुचौड़, दोलिया, जयपुर बीसा, बिंदुखत्ता, गांधीनगर, शास्त्री नगर समेत लालकुआं विधानसभा के अनेक क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपना विजन लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हम सच्चे मन से यह चुनाव में उतरे हैं और बिना विरोध के लाल कुआं को आदर्श विधानसभा बनाने में सक्षम है। इसके लिए हमें समाज के सभी वर्गों के लोगों के सहयोग की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

संध्या डालाकोटी ने कहा कि लालकुआं को विधानसभा क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं और उन्हें खोजना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में अगर कोई बड़ी कंपनी स्थापित होती है तो वहां स्थानीय लोगों को रोजगार प्राथमिकता रहे इस पर मेरी नजर रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी विधानसभा के विभिन्न स्थानों में ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगे ताकि वह घर चलाने के अलावा शिक्षित होकर रोजगार भी हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं द्वारा निर्मित पहाड़ी उत्पादों को भी बाजार देने की कोशिश रहेगी। संध्या डालाकोटी ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी लड़ाई मातृशक्ति के लिए है। जो अपमान उनका हुआ वह नहीं चाहती कि किसी और बेटी का लालकुआं ही नहीं पूरे प्रदेश में ना हो… हम इस लड़ाई को जीत कर पूरे देश में एक संदेश देंगे… बेटी कोई भी हो… कहीं की भी हो… वह लड़ सकती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top