Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं में दिसंबर में होंगे चुनाव!

Ad

हल्द्वानी: पूरे कुमाऊं के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रनेता तैयारी तो काफी समय से कर रहे हैं। उन्हें इंतजार है कि कोरोना के कारण दो साल से नहीं हो सके चुनाव इस बार जरूर होंगे। अब छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सस्पेंस को तोड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अल्मोड़ा पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल से मिलकर दिसंबर में चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दिसंबर माह के पहले हफ्ते में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि गढ़वाल में चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। अब कुमाऊं में भी तारीख का एलान कर दिया जाएगा। अभाविप के शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि साल 2019 से राज्य के विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्रों की राजनीति खत्म होने के विद्यार्थियों की भी परेशानी बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top