Election Talks

हल्द्वानी:भाजपा खेमे में सुमित हृदयेश की सेंधमारी, कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में भाजपा को झटका दिया है। रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित जनसभा मे रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों ने कांग्रेस की सदस्य़ता ग्रहण की। सभी ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad


कांग्रेस प्रत्य़ाशी सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और मां ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। प्रसिद्ध ठंडी सड़क रोड इसका प्रमाण है। पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर लोगों की समस्या हमने दूर की है।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया। मैने मां से जनता को परिवार और एकजुट रखना सीखा है। अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top