Election Talks

संध्या को नहीं मना पाई कांग्रेस,कहा लालकुआं की मातृशक्ति का आशीर्वाद पहुंचाएगा विधानसभा

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान पर उतरी संध्या डालाकोटी को कांग्रेस मनाने में कामयाब नहीं हुई है। सोमवार सुबह से इसको लेकर पूरा लालकुआं की नजर थी कि क्या संध्या डालाकोटी अपना नामांकन वापस लेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह से वह प्रचार में भी काफी देर तक नजर नहीं आई तो नामांकन वापस लेने की चर्चा तेज हो गई लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह निर्दलीय रूप से मैदान पर उतर रही हैं। उन्हें चुनाव चिन्ह मिल गया है।

संध्या डालाकोटी को गैस का चूल्हा चुनाव चिन्ह के रूप में मिला है। इसके बाद उन्होंने लालकुआं क्षेत्र में प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की तादात में महिलाएं दिखी।

संध्या डालाकोटी ने कहा कि वह चुनाव मातृशक्ति के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा है और इसे देखकर ही महिलाओं के दिन की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से गैस चूल्हे की आंच बढ़ती है, उसी तरीके से हम आगे बढ़ रहे हैं । महिलाओं की आवाज को मैं विधानसभा में पहुंचाएंगी और यह वादा मैंने अपने विधानसभा की जनता से किया है। उन्होंने कहा कि चोरगलिया में आईटीआई, गौलापार स्टेडियम और बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सफाई भी एक अहम मुद्दा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top