Dehradun News

बाउंड्री तोड़कर देहरादून एयरपोर्ट में घुसा हाथी और फिर रनवे पर दौड़ने लगा

बाउंड्री तोड़कर देहरादून एयरपोर्ट में घुसा हाथी और फिर रनवे पर दौड़ने लगा
Ad

देहरादून: जितनी ज्यादा शहरों में आबादी बढ़ती जा रही, शहर बसते जा रहे हैं। उतने ही जंगल भी कम होते जा रहे हैं। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में जंगली जानवरों की शहरों में आवाजाही एक हद तक काफी बढ़ गई है। इस बार एक हाथी देहरादून एयरपोर्ट के अंदर घुस गया। हड़कंप तो तब मच गया जब वह रनवे पर दौड़ने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट का है। यहां पर बीती रात पहले तक सब सही था। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि भारी हड़कंप मच गया। दरअसल रात में एक हाथी एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर अंदर आ गया। जब तक किसी की नजर उसपर पड़ती, तब तक हाथी डोईवाला रनवे पर आकर दौड़ने लगा।

हालांकि फिर सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की एक टीम को भेजा गया। बता दें कि हाथी जौलीग्रांट के आबादी वाले छेत्र में भी चहलकदमी करता नजर आया। नगर पालिका के सभासद राजेश भट्ट के अनुसार हाथी एअरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर घुसा था। उसी रास्ते से जंगल वापस लौटा।

गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले हाल में सामने आए हैं। जंगली क्षेत्रों से सटे गांव व मोहल्लों में हाथियों व अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। जिससे लोगों को भी दहशत हो रही है। खासकर किसानों को हाथियों से भारी नुकसान होने का डर बना रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top