Entertainment

क्या यह अनुष्का है ! सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट की सामने आई सच्चाई

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार एक फोटो की वजह से अनुष्का खबरों में है। वह फोटो है अमेरिकी सिंगर जूलिया माइकल्स की जिसे लोगों ने अनुष्का शर्मा का हमशक्ल बता कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। खुद जूलिया ने अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर की जिस पर मजाक में लिखा, ‘अनुष्का शायद हम ट्विन्स हैं’ ।

ADVERTISEMENTS Ad

 

इसके बाद अनुष्का ने जूलिया के पोस्ट पर कमेंट भी किया। उन्होंने लिखा कि ‘ओएमजी हां… मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।’ जूलिया माइकल्स की फैन भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलों करते हैं।

अनुष्का के बाद अब फैंस विराट कोहली के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा की हमशक्ल के बाद आलिया भट्ट की हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह लड़की बिलकुल ‘गली ब्वॉय’ वाली आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। यही नहीं, वीडियो में लड़की आलिया की तरह ही परफॉर्म करती भी दिख रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के बाद आराम दे दिया गया था और वो कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। इस बीच विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जमकर घूम रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें।

Virat Kohli Anushka Sharma

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों कहां हैं, ये तो किसी को पता नहीं है और ना ही दोनों में से किसी ने इसका खुलासा किया है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें जरूर शेयर कर रहे हैं। जब विराट छुट्टी पर गए थे तो सबसे पहली तस्वीर आई थी जिसमें एक प्राइवेट जेट से दोनों कहीं पहुंचे थे हालांकि कहां, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था। विराट कोहली ने दोनों की ताजा तस्वीर शेयर की है जिसमें किसी जगह दोनों ट्रेकिंग करते नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top