Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शहर में हो रहा है ऐसा नेक काम, बॉलीवुड सितारें कर रहे हैं गुणगान

अच्छाई जब तक सामने नहीं आती तब तक हमें यह भ्रम रहता है कि दुनिया में बुराई हावी हो चुकी है। लेकिन जिस तरह रोशनी की एक किरण, गहरे से गहरे अंधेरे को मिटा देती है, वैसे ही अच्छाई हर बुराई पर हावी होती है। हम अक्सर शिकायत करते हैं फ़िल्मी दुनिया के लोग नकली होते हैं, उनमें संवेदनाएं नहीं होती। फ़िल्म एक्टर्स को यूं ही बहुत मौक़ा परस्त कहा जाता है। लेकिन यह एक पक्ष है। दूसरा पक्ष यह है कि यही फ़िल्म बिरादरी के लोग एकजुट होकर जब किसी अच्छे कार्य के समर्थन में आवाज़ उठाते हैं तो देश में बदलाव आता है। मायानगरी मुंबई की फ़िल्मी दुनिया से एक ऐसी ही आवाज़ उठी है उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में चल रही रोटी बैंक मुहिम के लिए।

https://www.facebook.com/RotiBankHaldwan/videos/2733481053404480/

हल्द्वानी में रोटी बैंक नामक संस्था लगातार डेढ़ साल से रोज़ रात गरीब, बुज़ुर्ग, असहाय लोगों को भोजन कराने का कार्य कर रही है। इस ख़बर को सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा मिली और जब यह फ़िल्म जगत के गलियारे पहुंची तो फ़िल्मी सितारों ने दिल खोलकर इसका समर्थन किया।

https://www.facebook.com/RotiBankHaldwan/videos/518550012148738/

रोटी बैंक हल्द्वानी के काम से प्रभावित होकर फ़िल्मी सितारे वीडियो के ज़रिए भोजन बर्बाद न करने और इस जन कल्याणकारी योजना में रोटी बैंक का साथ देने की अपील कर रहे हैं। इन सितारों में फ़िल्म अभिनेता रंजन राज,मयूर मोरे, प्रगीत पंडित, धीरेन्द्र कुमार गौतम, हिंदी के लेखक नीलेश शर्मा, स्टैंड अप कॉमेडियन राघवेन्द्र प्रजापति शामिल हैं। इस क़दम से न सिर्फ़ रोटी बैंक के कार्य जन जन तक पहुंच रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया में शहर हल्द्वानी का नाम भी लोकप्रिय हो रहा है।

आप भी अपने शहर में ऐसी योजना शुरू कर मानवता की सेवा में आगे आइए।

https://www.facebook.com/RotiBankHaldwan/videos/1106842236317394/
To Top