Entertainment

वायरल वीडियो:कार्तिक और सारा का लिपलॉक का सीन INTERNET पर हुआ लीक !

Ad

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का कनेक्शन कुछ दिन से बॉलीवुड में चर्चा बटोर रहा है। सारा ने पहले कार्तिक को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद दोनों एक कार्यक्रम में मिले थे उसके बाद इन दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं फैंस भी इन दोनों एक साथ देखने के लिए बिताब है।  हाल ही में खबर आई थी कि दोनों एक साथ लव आज कल 2 में नजर आने वाले हैं। इसके बाद अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों किस करते हुए दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खबरों की मानें तो ये वीडियो फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग का है। एक फैन के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली के एक पब का है और इसमें कार्तिक और सारा लिपलॉक कर रहे हैं। यह शूट का वीडियो है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में जो नजर आ रहे हैं, वे सारा और कार्तिक ही हैं। लेकिन इन दोनों के फैंस का मानना है कि यह सारा और कार्तिक ही हैं। यह सिजलिंग केमिस्ट्री उनके आने वाली फिल्म की झलक है।

बता दें कि हाल ही में कार्तिक ने ये कंफर्म किया था कि वह इम्तियाज अली की फिल्म कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट की फोटोज भी आईं थीं, जिसमें सारा और कार्तिक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दोनों लव आज कल 2 की शूटिंग के लिए जा रहे थे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

https://twitter.com/KartikAaryanFC_/status/1102949710556528642

ADVERTISEMENTS Ad
To Top