Entertainment

ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से पीडित थे,बॉलीवुड को झटका

Ad

नई दिल्ली: इरफान खान के निधन के झटके से बॉलीवुड और देश उभर भी नहीं पाया था कि अगले ही दिन एक और अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता ऋषि कपूर (rishi kapoor) (67) को गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया।

ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे। वह वहां करीब एक साल तक रहे। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार थे। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top