Entertainment

PHOTOS:प्रेग्नेंट हैं ‘भाभी जी घर पर हैं’ वाली सौम्या टंडन, बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

Ad

नई दिल्ली: टीवी शो का विख्यात सीरियल भाभीजी घर पर हैं से जुड़ें फैंस के लिए बड़ी खबर है।अनिता भाभी का रोल करने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्हें अपनी फोटो  इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालकर फैंस को इस बारे में बताया। इस फोटो शूट में  उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सौम्या ने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। सौरऊ पेशे से बैंकर है और दोनों ने करीब एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया। वहीं सौम्या इस फोटो शूट से पहले ही फैंस को अपने मां बनने के बारे में बता चुकी है।

https://www.instagram.com/p/Bsk3iQ4lhpG/

अपने नए फोटो शूट में सौम्या का स्टाइल शानदार है। सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था- आज एक जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। कुछ दिन से मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। आशीर्वाद और ईश्वरीयता से भरा हुआ है। बेहद उत्साहित हूं, जैसे किसी उड़ान पर हूं।

https://www.instagram.com/p/BsHXQ3jlaIF/

बड़ी खबर- मैं प्रेग्नेंट हूं और इस वक्त के हर पल में जीने की कोशिश कर रहा हूं! बस आपकी शुभकामनाएं चाहिए।बता दें कि सौम्या फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनरअप (2006) रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ में भी काम किया है।

इस फिल्म में उन्होंने करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें असली पहचान ‘भाभीजी घर पर है’ सीरियल से मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top