Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में प्रेम कृष्ण सोसायटी का शानदार काम, महिलाओं के लिए कंप्यूटर कोर्स शुरू

Ad

हल्द्वानी: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेम कृष्ण सोसायटी अक्षरा अकैडमी निकट ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा संचालित कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और नगर निगम पार्षद मनोज जोशी द्वारा उत्घाटन लिया गया। प्रेम कृष्ण सोसायटी द्वारा पिछले तीन वर्षों से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है और संस्थान की कोशिश है कि इन कोर्सों से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स की अवधि 3 महीने 6 महीने और 1 साल की है। संस्थान के अच्छे कार्य को देखते हुए नगर निगम हल्द्वानी ने 50 हज़ार रूपये की धनराशि संस्थान को प्रदान की है। संस्थान की प्रबंधक रचना मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेम कृष्ण सोसायटी काम कर रही है। हमें खुशी है कि हमारे कार्य को नगर निगम हल्द्वानी ने प्रोत्साहित किया है। भविष्य में हमारी कोशिश रहेगी कि महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स भी कराए जाए।

उद्घाटन समारोह में प्रेम कृष्ण सोसायटी के सचिव पीसी पंत ने नगर निगम का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पार्षद मनोज जोशी, राकेश पंत, डीएन रावत, गोपाल प्रसाद, अमरनाथ जोशी, युगल शर्मा, संजय खाती, कृष्णा चंदोला, प्रदीप सबरवाल, कमला गोस्वामी, सरिता देवी और विमला भट्ट समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस कोर्स की जानकारी के लिए 9566837235 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top