Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर, कैंची धाम के लिए संचालित होगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम नीम करौली बाबा के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सहूलियत के लिए पहले से अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बाबा के भक्तों की भीड़ को देखते हुए केमू ने पहले ही बसों की संख्या को बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन विभाग के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है कि रोडवेज सप्ताह में तीन दिन कैंची धाम के लिए अपनी बसों को बढ़ाएगा। इस संबंध में आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कैंची जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कैंची धाम के लिए सप्ताह में तीन दिन बसों की संख्या को बढ़ाया जाए।

हल्द्वानी बस अड्डे से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की दो से तीन अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि शनिवार, रविवार और मंगलवार को केवल कैची धाम के लिए भेजी जाएंगी। वहीं केमू से भी कैची धाम के लिए इन तीन दिन में बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

वीकेंड पर कैंची धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में नैनीताल और भवाली जाने वाली बसों में यात्रियों की बढ़ जाती है। भीड़ कंट्रोल में रहे और व्यवस्था बने रहे, इस वजह से कैंची धाम के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top