Champawat News

अच्छी खबर: चंपावत के सरकारी अस्पताल में मिलेंगी लंदन जैसी सुविधाएं

Ad

चंपावत: हमारा प्रदेश एक प्रगतिशील प्रदेश है। आए दिन नई उपलब्धियों के जुड़ने से उक्त बात सिद्ध भी हो जाती है। एक उपलब्धि और जुड़ने जा रही है। चंपावत के जिला अस्पताल में बहुत जल्द लंदन की जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी। इसके लिए लंदन के एक अस्पताल के साथ करार भी कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में चिकित्सकीय संबंधी सुविधाओं पर समय समय पर सवाल उठते रहते हैं। दूर दराज इलाकों में सुविधाएं ना होने अथवा बेहतर सुविधाएं ना होने की बातें कई बार सामने आई हैं। सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चंपावत के जिला अस्पताल में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

चंपावत के जिला अस्पताल को जल्द ही लंदन के अस्पतालों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में एलारा फाउंडेशन लंदन के सहयोग से रायल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट हास्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस करार से क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जनता को लाभ के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। बता दें कि इसके अलावा साथ ही लंदन के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों का टेलीमेडिसन के जरिये इलाज करेंगे।

महानिदेशक स्वास्थ्य डा तृप्ति बहुगुणा ने जानकारी दी और बताया कि बहुत जल्द रायल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक उत्तराखंड आकर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही प्लान तैयार करेंगे। इसके बाद लंदन से ही विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टाफ नर्स यहां आकर प्लान को फ्लोर पर उतारेंगी। आने वाले समय में टेलीमेडिसन के साथ ही वर्चुअल ओपीडी भी संचालित करने का प्लान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top