
JNU Recruitment 2026 : Teaching Jobs India: Professor Vacancy: JNU Faculty Bharti : University Jobs 2026 : दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में 100 से अधिक पद विभिन्न विषयों में उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2026 (शाम 4 बजे) से शुरू होकर 15 जून 2026 (शाम 5 बजे) तक चलेगी। उम्मीदवार CU-Chayan पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता की बात करें तो प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी के साथ 10 साल का शिक्षण या शोध अनुभव जरूरी है। साथ ही कम से कम 10 शोध पत्र और 120 रिसर्च स्कोर होना अनिवार्य है।
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी डिग्री के साथ 8 साल का अनुभव, कम से कम 7 शोध पत्र और 75 रिसर्च स्कोर आवश्यक है।
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/SLET/SET पास होना जरूरी है। कुछ मामलों में पीएचडी धारकों को छूट भी दी गई है।
चयन प्रक्रिया UGC नियम 2018 के आधार पर होगी। पहले शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव की जांच की जाएगी…इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो सकता है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये शुल्क रखा गया है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जा सकते हैं।






