Haridwar News

उत्तराखंड में सलीम बना बाबा सतीश ! पुलिस ने किया खुलासा

Salim
Ad

रुड़की: उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक और फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है। मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है…जहां एक व्यक्ति गांव-गांव जाकर खुद को सतीश बताकर भीख मांग रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी इकबालपुर उप निरीक्षक नितिन बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को पकड़कर थाने लाए। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ – पकड़ा गया बाबा असल में सलीम पुत्र हनीफ निकला, जो रायसी लक्सर का रहने वाला है और फिलहाल झबरेड़ा कस्बे में रह रहा था।

पुलिस ने फौरन सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की। वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार फर्जी साधुओं, बाबाओं और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि लोग ठगी और धोखे का शिकार न हों।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि आगे भी जारी रहेगा और ढोंगी बाबाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें…ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रदेश में लगातार चल रही इस मुहिम से लोगों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि फर्जी बाबाओं के जाल में कई मासूम लोग फंस जाते हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान बिना रुके आगे भी चलता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top