Uttarakhand News

हल्द्वानी का मामला,फेसबुक पर फेक जानकारी, पुलिस ने ग्रुप एडमिन को दी चेतावनी

हल्द्वानी का मामला,फेसबुक पर फेक जानकारी, पुलिस ने ग्रुप एडमिन को दी चेतावनी
Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया के चलन के बाद से कोई भी जानकारी तुंरत एक कौने से दूसरे कौने तक पहुंच जाती है। जो सोशल मीडिया लोगों की बातचीत के लिए बनाया गया था वह अब न्यूज सेंटर बन गया है। सबसे पहले जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोगों को पता चलती है। यह एक सकारात्मक पहलू है लेकिन एक नकारात्मक पहलू ये भी है कि कई बार फेक खबरों के प्रसार से माहौल खराब होता है। पुलिस का साइबर सेल इन गतिविधियों पर नजर बनाए रखता है। एक फेक जानकारी शेयर करने का मामला हल्द्वानी से सामने आ रही है। फेसबुक पर एक युजर द्वारा एक सिंतबर को जानकारी शेयर की गई जिसमें युवती के अगवा करने की जानकारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी आग की तरह फैल गई। पुलिस ने मामले पर नजर डाली तो ये फेक न्यूज निकली। इसकी पुष्टि उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर की गई है। पुलिस ने लिखा कि फेसबुक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक झूठी सूचना प्रचार प्रसारित की जा रही है कि जनपद नैनीताल के कोटाबाग क्षेत्र में हिंदू युवती को यूपी मुरादाबाद के दो समुदाय विशेष के दो युवक द्वारा जबरन वाहन में डालकर ले जाने का मामला सामने आया सूचना मिलते ही बजरंग दल जिला संयोजक गुड्डू चौहान जी महेश भट्ट जी विमल जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता ओं ने विधर्मियों को रंगे हाथ मौके पर ही धर दबोचा साथ ही जमकर खातिरदारी विषय स्थानीय पुलिस के अंतर्गत पंजीकृत हो चुका है की झूठी सूचना को फेसबुक में चलाया जा रहा है उक्त घटना व फोटोग्राफ वर्ष 2016 के है।

थाना कालाढूंगी में मुकदमा अपराध संख्या 44/16 धारा 354/ 366 आईपीसी मुकदमा पहले पंजीकृत हो चुका है व दो व्यक्तियों को निवासी काजीपुर टांडा बादली रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिन्हें माननीय न्यायालय से सजा भी हो चुकी हैं। नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट में मॉनिटरिंग की जा रही यदि किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर झूठी सूचना को प्रचार प्रसार किया जाता है तो उस ग्रुप के एडमिन व व्यक्ति के विरूद्व तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि झूठी सूचनाओ पर तब तक ध्यान न दें जब तक सूचना की सही पुष्टि न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top