Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में फैली छुट्टी की फर्जी खबर, मुकदमा दर्ज करेगी पुलिस

Ad

हल्द्वानी: डीएम द्वारा जारी आदेश के साथ छेड़छाड़ कर जिले में इंटर तक के सरकारी स्कूलों में छुट्टी की फर्जी जानकारी सोशल मीडिया पर डालने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा। जिलाधिकारी नए एसएसपी को जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं उन्होंने कहा है कि इस खबर के माध्यम से जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के नाम से 29 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर कतिपय शरारती तत्व द्वारा एक संदेश वायरल किया गया जिसमें जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहने की सूचना थी।

  किसी सामाजिक अराजक/ शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया में उक्त सन्देश डाल दिया गया, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली व आंगनवाड़ी अवकाश को लेकर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।

जिला सूचना अधिकारी, नैनिताल। 8171555477

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top