Tehri News

उत्तराखंड: नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहे परिवार की कार खाई में पलटी, पत्नी की मौत, पति घायल

File Photo
Ad

टिहरी: खुशियां कब गम में बदल जाएं, कहा नहीं जा सकता। कुछ घटनाओं के बाद वाकई यह लगता है कि जिंदगी अनिश्चितताओं से ज्यादा और कुछ भी नहीं है। टिहरी में सोमवार सुबह एक स्विफ्ट कार सड़क से नीचे पलट गई। जिसकी वजह से पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जब भूपेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे। तभी उनकी स्विफ्ट कार सड़क से नीचे पलट गई। यह लोग चमोली से देहरादून जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास कार 15 मीटर नीचे पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह नौटी गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार उनका मकान देहरादून में बना था। जिसके गृह प्रवेश के लिए वे अपने पत्नी और बेटे के साथ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शायद उनको नींद की झपकी लग गई। जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 38 वर्षीय नीतू देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी चमोली ने दम तोड़ दिया है। जबकि 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह खुद घायल हैं। गाड़ी में उनका 17 वर्षीय पुत्र आयुष भी सवार था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top