Pithoragarh News

जल्द शुरू होगी हेली सेवा,हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और देहरादून के लिए किराए पर हुआ फैसला

Ad

देहरादून: राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लिए एयरसेवा में बढ़ोतरी की जा रही है तो वही राज्य के अंदर हेली सेवा को विस्तार किया जा रहा है। पर्वतीय जिलों से राज्य के बड़े शहरों को जोड़ने का प्लान सरकार ने बनाया है। सात शहरों के लिए हेली सेवा की शुरुआत हो सकती है। देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण 7 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उड़ान योजना के तहत प्रस्तावित देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा के किराए हेतु भी फैसला ले लिया गया है। देहरादून से पिथौरागढ़ जाने के लिए यात्री को 8000 देने होंगे। यह सेवा पवनहंस द्वारा दी जाएगी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए यात्री को 4625 रुपए देने होंगे, पंतनगर के लिए 4625 रुपए तो वही देहरादून से हल्द्वानी के लिए 5683 रुपए देने होंगे। सभी उड़ान सेवाएं सात अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी है। पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू किए जाने की प्रक्रिया केंद्र के स्तर पर चल रही है।

हेली सेवा का लाभ यात्रियों को दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ से मिलेगा। गौचर, श्रीनगर के लिए सेवा सात अक्तूबर से देहरादून के सहस्रधारा हैलीपैड से शुरू होगी। मौजूदा वक्त में इस रूट पर चलने वाली हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शुरू होकर, टिहरी होते हुए श्रीनगर और गौचर तक जाती है। श्रीनगर और गौचर के लिए डायरेक्ट हेली सेवा जौलीग्रांट के बजाय, सहस्रधारा से चलेगी। जबकि कनेक्टिंग सेवा भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top