Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसान मेले का आयोजन

Ad

हल्द्वानी: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने शुक्रवार को बड़ौदा किसान पखवाडे के 7वें संस्करण के अंतर्गत बृहद किसान मेले का आयोजन किया। बड़ौदा किसान पखवाड़ा का मुख्य उ‌द्देश्य किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ जुड़ना है। पखवाड़ा 2024 बैंकिंग और कृषि में प्रौ‌द्योगिकी के उपयोग का प्रतीक है, ताकि भारतीय किसानों को सशक्त बनाया जा सके। इस वर्ष, बड़ौदा किसान कृषि पारिस्थितिकी तंत्रः में अधिकतम हितधारकों को जोड़ने ड़ने के के उ‌द्देश्य से पूरे 11 नवंबर से 22 नवंबर 2024 तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा कालाढूंगी शाखा द्वारा 22.11.2024 को बृहद किसान मेले का आयोजन किया इस कार्यक्रम में नाबार्ड नैनीताल डीडीएम मुकेश बेलवाल द्वारा किसानों को कृषि सबंधी महत्वपूर्ण जानकारी व भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए स्कीमों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा बरेली अचल के उप महाप्रबंधक बिजनेस विकास अभय कुमार अग्रवाल, हल्द्वानी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख समीर कुमार ओझा, उप क्षेत्रीय प्रमुख धर्म दीपक, नैनीताल एलडीएम के आर आर्य, कालाढूंगी शाखा प्रबन्धक सतीश कुमार उपस्थित थे। इस किसान मेले में 250 किसानों ने भाग लिया जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी, टैक्टर, एसएचजी ऋण मिलाकर 3.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top