Haridwar News

फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास दुखद हादसा, एक साथ दुनिया छोड़ गए पिता पुत्र

Ad

हरिद्वार: फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। भगवानपुर में एक डीसीएम बाइक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदेवपुर गांव के रहने वाले आशीष कुमार अपने 5 साल के बेटे आरव, पत्नी शालू और बहन काकी के साथ बाइक के माध्यम से भगवानपुर के मनूबास गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापिस घर जा रहे थे। तभी फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिर गए। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम को सूचित किया गया तो एक टीम मौके पर आई। घायलों को एंबुलेंस से रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक आशीष कुमार और उनके 5 साल के बेटे ने दम तोड़ दिया था।

इसके अलावा आशीष की पत्नी शालू और बहन की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स भेजा गया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने जानकारी दी और बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top