Viral

कोर्ट बना अखाड़ा, दो महिला वकीलों ने एक दूसरे को गिरा गिराकर पीटा, वीडियो देखें

Source - Hindustan
Ad

लखनऊ: इंटरनेट पर आपने कई सारी लड़ाई की वीडियो देखे होंगे। मगर इस बार इंटरनेट पर दो महिला अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा बरेली हाईवे पर जनपद न्यायालय परिसर में एक महिला अधिवक्ता ने दूसरी अधिवक्ता पक्ष के साथ मारपीट की सात लोगों सहित दो अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिवक्ता योगिता सक्सेना निवासी मोहल्ला जयजयराम कासगंज का कहना है कि बीती दोपहर पारुल सक्सेना बनाम किशोर कुमार बोस के मामले में पैरवी के दौरान विपक्षी गुट और अधिवक्ता शुभम कुमार, सुनीता कौशिक ने घेर लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच उसे धक्का देकर गिरा भी दिया गया।

आरोप है कि सुनीता कौशिक, अनीमा बोस ने उसे घसीटते हुए लात घूसों से मारा पीटा। जब बहुत ज्यादा चीख-पुकार मच गई तो पुलिसकर्मियों व लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट में उसके चेहरे और शरीर पर चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो अधिवक्ताओं समेत सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top