Sports News

देहरादून के प्रियांशु खंडूरी का इंग्लैंड में एक और अर्धशतक, टीम को 9 विकेट से दिलाई जीत

Ad

ECB Cricket League: Priyanshu Khanduri: Uttarakhand Player Performance:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जज़्बा और खेल में प्रदर्शन उन्हें कई सुनहरे अवसर देकर सफलता की तरफ ले गया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने घरेलु क्रिकेट के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सम्मान पाया है। उत्तराखंड के लिए रणजी और विजय हजारे जैसी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश को पहचान दिलाई है। साथ ही अभी IPL में भी उत्तराखंड के कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से मैच जिता रहे हैं। जितनी यहाँ के खिलाड़ियों की देश में चर्चा है उतनी ही चर्चा विदेशी क्रिकेट लीग में भी हो रही है।

नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जिताया मैच

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के बल्लेबाज़ प्रियांशु खंडूरी की। प्रियांशु ECB द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में Scunthorpe Town Cricket Club की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। सीजन की शुरुआत में ही अर्धशतक लगा चुके प्रियांशु का बल्ला अब रुकने को तैयार नहीं है। उन्होंने एक बार फिर अपने बल्ले से निकले अर्धशतक के चलते अपनी टीम को मैच जिताया है। बता दें कि प्रियांशु ने Lindum Cricket Club के खिलाफ भी अर्धशतक लगा दिया है। प्रियांशु ने यह अर्धशतक 100 की स्ट्राइक रेट से बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से मैच जिताया।

भारत में भी जिताए हैं मैच

विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रियांशु उत्तराखंड के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेलने से पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए भी कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। प्रियांशु हिमाचल के लिए अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। यहां तक कि वो अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। दरअसल Scunthorpe Town Cricket Club को Lindum Cricket Club से मिले 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। ऐसे में प्रियांशु ने अकेले अर्धशतक लगाकर नाबाद 51 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से ये मैच जिताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top