Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां जली

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में तब हड़कंप मच गया जब मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस सहित तीन वाहन जल गए। ( Fire broke out in Diagnostic centre )

ADVERTISEMENTS Ad

आग से एंबुलेंस, कार और बाइक जली

बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक डॉ. तुषार शर्मा ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद आग बुझाने वाले उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आग देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल के चार फायर की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन जब तक आग बुझती, तब तक बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई। तो वहीं दमकल की टीम ने चार बाइक, एक कार को जलने से बचा लिया। ( Fire broke out in DV Diagnostic centre )

डायग्नोस्टिक सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार का कहना है कि मंगलवार को हादसे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी से आग के कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि आग से डायग्नोस्टिक सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top