Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रेलवे बाजार में लगी आग, दो बड़ी दुकानों को चपेट में लिया

Ad

हल्द्वानी: रेलवे बाजार स्थित दो दुकाने में अज्ञात कारणों से आग लग गई। एक गद्दों की दुकान है और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर बाद दोनों टीमे मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बाजार अज्ञात कारणों के चलते गद्दे व एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों आग लग गई। थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी कहा कि वक्त रहते सूचना देने की वजह से बड़ी हानि रोकी जा सकी है। आग विकराल रूप ले रही थी और दूसरी दुकाने भी उसकी चपेट में आ जाती तो परिस्थितियां खराब हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top