Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, भगवान का शुक्र है कि बच गए सोए हुए लोग

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, भगवान का शुक्र है कि बच गए सोए हुए लोग
Ad

हल्द्वानी: एक बहुत ही बड़ा हादसा टल गया। दरअसल रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई। जब तक किसी की नजर जाती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई। हालांकि गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। जो लोग पास में ही सो रहे थे वह भी बाल बाच बच गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आग लगने की सूचना मिलने मिलने के तुरंत बाद एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग का रूप इतना विकराल था कि फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सी०ओ० हल्द्वानी शांतनु पाराशर भी पहुंच गए थे।

वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है। जिसके बाद वह दुकान से उठे और तुरंत सिलेंडर और अन्य चीजों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग का रुप काफी भयंकर था। पीछे की तरफ से काफी कूड़े का ढेर बना हुआ था।

जिसमे किन्ही कारणों से आग लग गई और आग दुकान के अंदर तक फैल गई। वही एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया की आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे जानकारी हासिल की जा रही है। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। किसी भी तरह से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ हैष अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top