Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी देवलचौड़ से बड़ी खबर, रिया पैलेस होटल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Ad

हल्द्वानी: देवलचौड़ छडायल क्षेत्र में स्थित रिया पैलेस होटल में आग गई गई। इस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने से करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आग रिया पैलेस के बैक एरिया में बनाए गए गोदाम में लगी। जहां पर टेंट का सामान रखा गया था। इसे कुछ वक्त पहले हल्द्वानी निवासी गुड्डू खान ने किराए पर लिया है। घटना 11 बजे की बताई जा रही है।

बता दें कि रिया पैलेस पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का है। सूचना मिलते ही यशपाल आर्य व संजीव आर्य मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top