Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बड़ी खबर, बनभूलपुरा में स्कूल के पास लगी भयंकर आग

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा के लिए अतिक्रमण मामले में कुछ ठीक हुआ तो अब क्षेत्र के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आ गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि आग लगने की घटना गुरुवार सुबह 9:00 बजे की है।

दरअसल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के पास एक ट्रांसफार्मर लगा है। जिसमें सुबह सुबह अचानक अपने आप ही आग लग गई। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जाएगी। हालांकि, आग लगने से किसी भी तरह से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top