Uttarakhand News

उत्तराखंड में स्कूल बस और वैन के लिए नया नियम, उत्तरकाशी मामले के बाद लिया गया फैसला

Ad

Uttarakhand news: बीतों दिनों उत्तरकाशी जिले के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग ने सभी के होश उड़ा गिए थे। इसके घटना के बाद दून परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। घटना के बाद परिवहन विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी में जुट गया है। ऐसे में अब परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के ड्राइवर को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 100-100 के बैच में दी जाएगी। ( Fire safety audit )

ADVERTISEMENTS Ad

ड्राइवरों को दी जाएगी ट्रैनिंग

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए। हालांकि परिवहन विभाग द्वारा उपकरणों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा। यह ऑडिट अग्निशमन विभाग क मदद से किया जाएगा। और अगर किसी वाहन में किसी भी तरह की कमी मिलती है तो उन कमियों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं। लेकिन ड्राइवरों को उन्हें कैसे उपयोग किया जाए उसकी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में ड्राइवर को इस बार इन उपकरणों को कैसे उपयोग किया जाता है इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निशमन विभाग डेमो देते हुए ड्राइवरों को समझाएगी की आग से कैसे बचाव किया जाए। शैलेव तिवारी ने कहा कि आग से बचाव के लिए वाहन को साफ-सुथरा रखना, समय पर सर्विस करवाना, वायर और लाइट फ्यूज को ठीक करना जरूरी है। वाहन को ज्यादा देर तक तेज धूप में खड़ा नहीं रखना चाहिए। ( Fire safety audit of school buses and vans)

स्कूल वैन में लगी थी आग

बता दें कि बीते सोमवार को उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई थी। ( Fire safety audit of school buses and vans in uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top