Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर में सनसनीखेज वारदात, दुकान में सामान बेच रही महिला पर हुई फायरिंग

Ad

रुद्रपुर: भूरारानी दुर्गा कालोनी गली नंबर पांच से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुकान में बैठी महिला पर एक युवक ने गोली चला दी। महिला ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। युवक फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भाग किया। गोली चलने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और घटना की जानकारी जुटाई गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

गुडडू देवी पत्नी प्यारे लाल के घर में ही एक दुकान है। सोमवार रात को वह दुकान में थी। गांव का युवक जिसका नाम बैअर्पित उर्फ मोनी वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। मोनी का विरोध महिला ने किया तो उन पर जान से मारने की कोशिश में फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गई और अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भाग गई। गोलियों की आवाज सुनकर पडोसी घर के बाहर आ गए। पकड़े जाने के डर से युवक मौके से फरार हो गया ।

मंगलवार को पीडि़त महिला गुडडू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला पर जान से मारने की नियत पर फायरिंग की गई है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top