Nainital-Haldwani News

लो जी, नैनीताल में मिले पांच कोरोना संक्रमित पर्यटक, दिल्ली से बिना जांच रिपोर्ट आए थे

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। पर्यटकों की बढ़ती आमद को देख कारोबारियों में उत्साह जरूर है मगर कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है। लिहाजा कुछ हद तक कोरोना गाइडलाइन में लापरवाही तो बरती जा रही है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिल्ली से नैनीताल बिना जांच रिपोर्ट के आए पांच पर्यटक बीते दिन संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना को लेकर राज्य के बॉर्डर पर अलर्ट अब भी जारी है। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वालों से नियमित तौर पर कोरोना की रिपोर्ट मांगी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग बिना रिपोर्ट के ही यहां पहुंच रहे हैं। छिप छिपाकर एंट्री लेने के बाद ये लोग कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।

ऐसा ही एक मामला नैनीताल में फिर से सामने आया है। दरअसल शनिवार को पांच पर्यटक दिल्ली से नैनीताल घूमने आए थे। यहां आने से पहले उन्होंने दिल्ली में कोरोना जांच के लिए सैंपल तो दिए मगर रिपोर्ट आए बिना ही वह नैनीताल पहुंच गए। अब वह बिना रिपोर्ट नैनीताल कैसे पहुंचे, ये भी एक बड़ा सवाल है।

बहरहाल रविवार को जब पांचों पर्यटकों की कोरोना जांच की गई तो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को सूचना दी है। पुलिस को सूचित करने के साथ साथ संबंधित पर्यटकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्भाग्यवश बात ये है कि अब तक सैलानियों का पता नहीं चल सका है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मगर अभी तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया कि पुलिस द्वारा भी पर्यटकों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग से लेकर पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top