Nainital-Haldwani News

चलती कार का फटा टायर,रामनगर निवासी पांच युवकों की सड़क हादसे में मौत

file photo
Ad

रामनगर:एक सड़क हादसे में रामनगर निवासी पांच युवकों की मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। युवक रामनगर से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 3 बजे के आसपास हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार के अगले पहिए का चलते चलते अचानक टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस के दूसरी साइड चली गई। तभी सामने से आ रहे ट्रक में कार जा घुसी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ठीक तरीके से देख नहीं सका।

ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इमरान खान, हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर और फदिर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं इस दुखद खबर से रामनगर में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top