Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएसबी के पांच छात्रों का ICSSR में हुआ चयन, तीन लाख की मिलेगी स्कॉलरशिप

Ad

नैनीताल: कुमाऊं में मेधावी छात्रों की गिनती करने बैठे तो शायद संख्याएं भी जवाब दे बैठें। आए दिन युवा पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में मंडल के साथ ही राज्य का नाम रौशन करते हैं। इसी कड़ी में कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर से एक अच्छी खबर आई है। डीएसबी परिसर के पांच शोधार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित कॉलेज आईसीएसएसआर में हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर (DSB Campus Nainital) के भूगोल शोधार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। प्रो. पीसी तिवारी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे चार शोधार्थी केवलानंद, राहुल कुमार, धीरज पंत व मनिका क्वीरा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं।

इन सभी का चयन आईसीएसएसआर (ICSSR) की फुल टर्म डॉक्टोरल फेलोशिप में हुआ है। वहीं, प्रो. आरसी जोशी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे एक शोधार्थी मासूम रजा का भी इसमें चयन हुआ है। इससे पहले भी भूगोल विभाग के कई शोधार्थियों ने इस फेलोशिप में अपना स्थान बनाया है। बता दें कि इन्हें शोध कार्य के लिए आईसीएसएसआर द्वारा हर साल करीब 3.20 लाख रुपए की छात्रवृत्ति (Scholarship) और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

शोधार्थी केवलानंद, राहुल कुमार, धीरज पंत, मनिका क्वीरा और मासूम रजा बताते हैं कि पूरे देश से करीब 350 शोधार्थियों को ही यह फेलोशिप प्राप्त हुई है। जिनमें उन्हें भी जगह मिली है। उल्लेखनीय है कि सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान (Research) को बढ़ावा देने के लिए आईसीएसएसआर की स्थापना वर्ष 1969 में भारत सरकार ने की थी। पूरे परिसर के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व के पल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top