Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रवि रोटी बैंक को पांच हुए पूरे, साढ़े 15 लाख थालियां परोस चुके हैं

Ad

हल्द्वानी: समाजिक संस्था रवि रोटी बैंक हल्द्वानी द्वारा अपना वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। रवि रोटी बैंक हल्द्वानी को जनसेवा कार्य करते हुए 5 साल पूरे हो चुके हैं।इस अवसर पर रवि रोटी बैंक हल्द्वानी द्वारा डीके पार्क हल्द्वानी में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

रवि रोटी बैंक हल्द्वानी विगत 5 वर्षों से रोज दोपहर और रात्रि में गरीब, बेघर, बुजुर्ग, अनाथ, विकलांग, मजदूर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करता है अब तक पिछले पांच सालों में रवि रोटी बैंक ने 15 लाख 50 हजार थाली निशुल्क परोश चुके है ।

इसके अतिरिक्त रवि रोटी बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन करने से लेकर गरीब बच्चियों की शिक्षा व्यवस्था करने तक का कार्य करता है। इस अवसर पर शहर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने कार्यक्रम में पहुंच कर रवि रोटी बैंक हल्द्वानी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रवि रोटी बैंक हल्द्वानी के प्रयास अनुकरणीय हैं।

रवि रोटी बैंक हल्द्वानी के इस वार्षिक महोत्सव में रवि रोटी बैंक अध्यक्ष तरुण सक्सेना, संजय कुमार, जय सक्सेना, तुषार सक्सेना, अनूप वार्ष्णेय ,सूरज गोस्वामी, श्वेता पंत, अरस्तू, दीप बोरा,मनीष पाण्डेय, देवेश जोशी, डी. के अंबानी सुमन वार्ष्णेय, खुशबू जायसवाल, मंजू वार्ष्णेय एवम् समस्त सखी सहेली ग्रुप के सदस्य आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top