Uttarakhand News

एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, ऐसे किया उत्तराखंड पुलिस ने पर्दाफाश 

Ad

Uttarakhand news: Rishikesh news: ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल कराते पांच आरोपियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ( Cheating in INI- CET Exam 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर टेलीग्राम के माध्यम से भेजे जा रहे थे

परीक्षा केंद्रों से परिक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से अभियुक्तों को उपलब्ध कराई जा रही थी। जिसके बाद आरोपी उसके उत्तर टेलीग्राम के माध्यम से भेज रहे थे। पुलिस के अनुसार, परीक्षार्थियों को नकल कराने में एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी शामिल थे। अभियुक्त द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को एमडी की परीक्षा में पास कराने के बदले में 50 लाख रुपए लिये गये थे। ( Two doctors are also involved in Case)

दो डॉक्टर भी शामिल

बता दें कि पुलिस को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार देर रात को बैराज रोड पर एक टाटा सफारी संख्या DL3CW5412 में बैठे पांच व्यक्तियों को एम्स की एमडी परीक्षा में कांगडा हिमाचल के परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन और टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके साथ दो डॉक्टर भी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी तीन लैब हैं जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी परिक्षार्थियों को नकल कराने के बदले में उनसे मोटी धनराशि लेता है। ( Police arrested five youth )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top