Viral

गोलगप्पे वाले ने परोसने वाले पानी में मिलाया पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ad

गुवाहाटी: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते देर नहीं लगती। खासकर ऐसी वीडियो तो इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं, जिनमें रोचकता, कॉमेडी, मोटिवेशन आदि भाव दिखते हैं। कभी कभी ऐसी वीडियो भी वायरल होती हैं जिन्हें देख कर अपना गुस्सा कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक गोलगप्पे वाले का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोलगप्पे वाले परोसने वाले पानी में ही पेशाब मिलाता दिख रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुवाहाटी का ये वीडियो बहुत ही हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में एक गोलगप्पे वाला मग में पेशाब करते हुए और उसे पानी में मिलाते हुए दिख रहा है। अधिक परेशान करने वाली बात तो ये है कि मग में पेशाब करने के बाद फूड विक्रेता ने उसी बर्तन का इस्तेमाल भोजन परोसने के लिए किया।

गौरतलब है कि वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी ये वीडियो क्लिप देखा वो हैरान है कि आखिर ये शख्स ऐसा घिनौना काम क्यूं कर रहा है। उसे इस तरह पानी में पेशाब मिलाने की क्या जरुरत है। लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक तरफ गुस्सा है तो दूसरी तरफ खून मीम्स शेयर कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वेंडर गुवाहाटी के अठगांव इलाके में स्टॉल लगाता है। बता दें कि घटना के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top