Viral

RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, मंडप छोड़कर मैदान जैसा जश्न मनाया !

Ad

Viral Video: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह ऐतिहासिक जीत न केवल टीम के लिए बल्कि करोड़ों फैंस के लिए भावुक कर देने वाला पल बन गया। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है ….RCB

ADVERTISEMENTS Ad

इस जीत का जुनून ऐसा था कि एक शादी समारोह तक उसकी लहर में बह गया। सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फाइनल मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा शादी की सारी रस्में कुछ समय के लिए रोक दी गईं। दूल्हा-दुल्हन, बाराती, घराती…सभी की नजरें टीवी स्क्रीन पर थीं जहां विराट कोहली वाली टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी।

वीडियो के सबसे खास पल में देखा गया कि दूल्हा मंडप छोड़कर TV के सामने जा पहुंचा…ताकि वो RCB की ऐतिहासिक जीत का गवाह बन सके। जैसे ही अंतिम गेंद पर जीत पक्की हुई शादी क हॉल में ही RCB… RCB…के नारे गूंजने लगे।

यह वायरल वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @nikchillz नाम के यूजर ने पोस्ट किया। उसने लिखा मैं एक शादी में हूं और लोगों ने आरसीबी की जीत देखने के लिए समारोह रोक दिया। 

यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां RCB ने आखिरी ओवर में 6 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। विराट कोहली की आंखों से छलकते आंसू और पूरे देश में मनाया गया जश्न इस जीत को केवल एक स्पोर्टिंग मूमेंट नहीं…बल्कि एक भावनात्मक पर्व बना गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top