Uttarkashi News

VIRAL: देवभूमि का दीवाना हुआ विदेशी कपल, पनामा से गंगोत्री धाम पहुंचकर किया विवाह

Ad

देहरादून: उत्तराखंड राज्य को देवभूमि का दर्जा यूं ही नहीं मिला हुआ है। बल्कि उत्तराखंड वाकई देवों की भूमि रही है। यही कारण है कि विदेश के कोने-कोने के पर्यटक उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस बार तो गजब ही हो गया। एक विदेशी कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने के लिए गंगोत्री धाम को चुना है। जी हां, पनामा से आए विदेशी कपल ने गंगोत्री धाम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते दिनों गंगोत्री धाम में पनामा निवासी जोस गोंजालेन और फिलिजाबेथ की शादी हिंदू रीति-रवाजों के साथ संपन्न हो गई। इस शुभ अवसर पर उनके दोस्त भी वहां मौजूद रहे। जोस ने फिलिजाबेथ की मांग में सिंदूर भर कर उनके साथ सात फेरे लिए और दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।

इस कपल की अनोखी शादी गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आचार्य विपिन सेमवाल और गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल द्वारा संपन्न कराई गई। कपल का कहना है कि वह भारतीय हिंदू संस्कृति को बहुत पसंद करते हैं। उन्हें यहां पर अध्यात्म और सुकून की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि उन्होंने गंगोत्री धाम में हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top