Uttarakhand News

बड़ी खबर: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

Ad

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन हो गया है। बता दें कि राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे किदार सिंह फोनिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जाता है कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में भी काफी अहम रोल अदा किया था। भाजपा खेमे में मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top