Uttarakhand News

पहले दिल्ली दौरा, अब पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इशारा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) मामले के बाद विधानसभा भर्तियों पर जांच आई तो प्रदेश में हड़बड़ी मच गई। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रधावनमंत्री मोदी समेत हाईकमान से उनकी मुलाकात ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। अब खुद टीएसआर ने इशारों इशारों में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद फिलहाल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों चमोली जिले के हिमालयी क्षेत्रों के भ्रमण पर हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो त्रिवेंद्र का यह भ्रमण केवल भ्रमण ना होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से उनके चुनाव लड़ने की तैयारियों का हिस्सा हो सकता है।

इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद भी कहा कि, उनके शुभ चिंतक और कार्यकर्ता चाहते हैं कि, वह लोकसभा का चुनाव लड़ें। हालांकि उन्होंने कहा कि, चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम फैसला पार्टी को लेना है। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरै ने प्रदेश में गर्मी बढ़ा दी थी। मगर उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी से केवल उत्तराखंड से जुड़े विकास के मुद्दों पर बात हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top