National News

पूर्व क्रिकेटर ने थामा भाजपा का हाथ, धौनी मानते थे तुरुप का इक्का !

Ad

Kedar Jadav: Bjp:  क्रिकेटर केदार जाधव 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। वह राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। जाधव मंगलवार को मुंबई कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी वहां मौजूद रहे। ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले केदार से पहले भी ढेरों क्रिकेटरों ने राजनीति में एंट्री मारी। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर बंगाल में यूसुफ पठान और खेल मंत्री (बंगाल) मनोज तिवारी तक राजनीति में अच्छा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी बीजेपी में शामिल हुए थे। हालांकि, दिल्ली से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कोचिंग करियर के लिए राजनीति छोड़ दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top