Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: चौसला गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, तत्कालीन राजस्व उप-निरीक्षक निलंबित

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: चौसला गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में तत्कालीन राजस्व उप-निरीक्षक फतेहपुर, शबनम परवीन को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2021-22 के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से एक फैक्ट्री का निर्माण किया गया था, जिसकी जानकारी न तो उच्च अधिकारियों को दी गई और न ही किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शबनम परवीन अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक फतेहपुर क्षेत्र में राजस्व उप-निरीक्षक के पद पर तैनात थीं। अतिक्रमण की शिकायत के बाद मामले की जांच SDM कालाढूंगी को सौंपी गई थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि राजस्व विभाग की ओर से मामले में घोर लापरवाही बरती गई है। शबनम परवीन ने न केवल अतिक्रमण की अनदेखी की, बल्कि उसकी जानकारी भी विभागीय अधिकारियों को नहीं दी।

प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया मानते हुए शबनम परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कालाढूंगी से अटैच कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी निर्देशों तक वे वहीं पर बनी रहेंगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top