Uttarakhand News

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार में बनीं कैबिनेट मंत्री

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है। जहां योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली बेबी रानी मौर्य को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बेबी रानी मौर्य ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें सितंबर 2021 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद भाजपा ने उन्हेम आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान पर उतारा था।

बता दें कि आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से बेबी रानी मौर्य विधायक चुनी गई हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की किरण प्रभा केशरी को 76,608 वोटों से हराया है। बेबी रानी मौर्य को 1,37,310 वोट मिले। वहीं, बसपा की किरण प्रभा को 60,702 वोट मिले थे। बेबी रानी मौर्य ने 52.63 फीसदी वोट मिला था। अब उन्होंने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top