Chamoli News

चमोली में एक के बाद दूसरा हादसा, अब चार लापता बच्चों के शव बरामद, हड़कंप

Ad

चमोली: जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। चमोली के देव बाल विकास खंड में 4 बच्चों की केल नदी में डूब कर मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद थराली उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है। साथ ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। जिसके बाद चारों शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीते दोपहर से ही चारों बच्चे घर से लापता हो गए थे। चारों बच्चे नहाने के लिए नदी किनारे गए थे। इसके बाद से ही घर नहीं लौटे थे। बाद में ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और सभी लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए। इस घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर है। बीते दिन चमोली में एक बोलरो के खाई में गिरने से 12 की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top