Nainital-Haldwani News

शाबाशी दें, नैनीताल की चार बेटियों को मिली वनडे क्रिकेट टीम में जगह

शाबाशी दें, नैनीताल की चार बेटियों को मिली वनडे क्रिकेट टीम में जगह
Ad

नैनीताल: बड़ी खबर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान से आई है। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। पुणे में 31 अक्टूबर से खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में कुमाऊं से आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खास बात ये है कि नैनीताल जिले की चार बेटियां भी इस टीम में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले उत्तराखंड ने भारतीय घरेलू क्रिकेट की अपनी पहली ट्रॉफी पर कब्जा किया है। आपको याद होगा कि उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। इस जीत के बाद से ही उत्तराखंड में क्रिकेट को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।

अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के लिए अगली चुनौती सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी की है। जिसमें उत्तराखंड का पहला मैच 31 अक्टूबर को मुंबई के खिलाफ होना है। इसी टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड टीम का चयन हो गया है। जहां इस टीम में पूरे कुमाऊं से आठ खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं नैनीताल से दिव्या बोहरा,अंजलि गोस्वामी, तारा बिष्ट,ज्योति गिरी ने बनाई टीम में जगह बनाई है।

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम में 20 चयनित खिलाड़ियों में से कुमाऊं मंडल से 10 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। पपनै ने बताया कि प्रदेश की महिला टीम में कुमाऊं से महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन निरंतर अच्छा होता जा रहा है।

बता दें कि महिला टीम इस समय पुणे पहुंच गई है और मुंबई के खिलाफ पहले मैच की तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि महिला अंडर-19 टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें सीनियर टीम पर टिकी हैं।

कमल पपनै ने बताया कि टीम में नैनीताल जिले से ज्योति गिरी बिन्दुखत्ता लालकुआं,दिव्या बोहरा,अंजलि गोस्वामी हल्द्वानी, तारा बिष्ट कालाढूंगी की रहने वाली है।

जबकि मुस्कान ,नेहा मेहता,प्रीति भंडारी उधमसिंह नगर,अंकिता धामी और राधा चंद पिथौरागढ़, प्रेमा रावत बागेश्वर को टीम में जगह मिली है। टीम के अन्य सदस्यों में अंजू तोमर (कप्तान), सारिका कोली (उपकप्तान), नजमा, सोनिया खत्री,अमीषा बहुखंडी,अंजलि कठैत, रुचि चौहान,गुंजन भंडारी,सफीना,रीना जिंदल,राधा चंद को 20 सदस्यी टीम में जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया सीनियर महिला वनडे ट्राफी के लिये ये सभी मैच पुणे में खेले जायेंगे।

उत्तराखंड का शेड्यूल

पहला मैच – 31 अक्टूबर को मुंबई के खिलाफ

दूसरा मैच – 1 नवंबर रेलवे के खिलाफ

तीसरा मैच – 3 नवंबर चंडीगढ़ के खिलाफ

चौथा मैच – 4 नवंबर उड़ीसा के खिलाफ

पांचवा मैच – 6 नवंबर तमिलनाडु के खिलाफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top