Uttarakhand News

उत्तराखंड को मिली 4 मेला स्पेशल ट्रेन,दिल्ली समेत कई शहरों के लिए 22 जुलाई से शुरू होगा संचालन

Ad

Uttarakhand News: Kawad Mela: Train: कांवड़ यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तराखंड में चार मेला स्पेशन ट्रेन चलाई जाएगी। हरिद्वार, लक्सर से एक-एक और योगनगरी ऋषिकेश से दो ट्रेन संचालित होगी। इसका संचालन 22 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक दिल्ली मुरादाबाद रूट पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीआरएम राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि 22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। हरिद्वार से सहारनपुर, मेरठ और दिल्ली रूट पर यह ट्रेनें चलेगी, जबकि योगनगरी ऋषिकेश से दो ट्रेनें दिल्ली जाएंगी। एक ट्रेन सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली और दूसरी सहारनपुर-मेरठ होकर दिल्ली जाएगी।

लक्सर से मुरादाबाद के बीच भी ट्रेन चलेगी। इसके अलावा कांवड़ मेले के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, ताकि यात्रियों और शिवभक्तों को दिक्कतें न हो। जबकि टिकट के लिए तीन काउंटर और बढ़ाए जा रहे हैं, जो तीन से छह हो जाएंगे। कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया जा रहा है। बीते दिनों डीआरएम राजकुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने पत्रकारों से बात कर पूरे प्लान को लेकर जानकारी साझा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top